फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The employee, troubled by harassment, locked himself and his family in a room

Pilibhit News: उत्पीड़न से परेशान कर्मचारी ने परिवार समेत खुद को किया कमरे में बंद

Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The employee, troubled by harassment, locked himself and his family in a room
बीसलपुर के मोहल्ला ज्ञासपुरमें अजीत के घर के बाहर तैनात पुलिस।संवाद
बीसलपुर। गन्ना विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक कर्मचारी ने परिवार समेत खुद को कमरे में बंद कर लिया, साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी। काफी समझाने पर भी उसके दरवाजा न खोलने पर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह सहकारी गन्ना विकास समिति में कर्मचारी है। इससे पहले उनके पिता सरनाम सिंह समिति में कर्मचारी थे। उनके कार्यकाल में समिति में लगभग 10 लाख का आर्थिक घोटाला हुआ था।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अधिकारी उस धनराशि की वसूली अजीत सिंह से करना चाहते हैं, जबकि उसे उस घोटाले की कोई जानकारी नहीं है। उसने अपनी यह समस्या विभाग, प्रशासन के अधिकारियों और मुख्यमंत्री को भी बताई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने अपने घर में ही सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी निर्णय के तहत वह शुक्रवार को देररात अपने घर के एक कमरे मेंं सपरिवार बंद हो गया। कमरे में उसके अलावा उनकी पत्नी नीतू सिंह और पुत्री सुरभि सिंह भी है। उसने कमरे में लकड़ियाें की चिता बना ली है। पेट्रोल का भी बंदोबस्त किया है। अपने निर्णय की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है।
जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम महिपाल सिंह, सीओ डॉ. प्रतीक दहिया, कोतवाल अशोक पाल और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने शनिवार को सुबह अजीत के घर जाकर खिड़की के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी ली।
अधिकारियों ने अजीत को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन अजीत उनके आश्वासन से आश्वस्त नहीं हुआ। अजीत का कहना है कि जब तक जिला गन्ना अधिकारी उसे इस मामले में लिखित आश्वासन नहीं देंगे तब तक वह कमरा नहीं खोलेगा। वह कमरे मेंं ही परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा, जिसके लिए विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
एसडीएम ने उसी समय फोन पर जिला गन्नाधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव से इस संबंध में वार्ता की और उन्हें बीसलपुर आने के लिए कहा। जिला गन्नाधिकारी ने एसडीएम को बताया कि वह एक विभागीय कार्य से लखनऊ आए हुए हैं। रविवार को हर हालत में बीसलपुर आकर अजीत सिंह से वार्ता करेंगेे। एसडीएम ने यह जानकारी अजीत सिंह को दे दी है।

सीओ ने बताया कि अजीत के मकान के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस बावत एसडीएम ने बताया कि अजीत को नौकरी इसी शर्त पर दी गई थी कि वह अपने पिता की ओर से किए गए गबन की धनराशि अपने वेतन से कटवाएगा। घटनाक्रम पर उनकी पूरी नजर है।

बीसलपुर के मोहल्ला ज्ञासपुरमें अजीत के घर के बाहर तैनात पुलिस।संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला ज्ञासपुरमें अजीत के घर के बाहर तैनात पुलिस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed