{"_id":"ce7b0682043d3d2b9a2db7b1b8e6dc15","slug":"the-elderly-suffering-from-fever-death-during-treatment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
Purnpur
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मोहल्ला बमनपुरी निवासी 45 वर्षीय शिवसागर राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार से मौतों का सिलसिला न थमने पर भाकियू ने रोष व्यक्त किया है। तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने सेहत महकमे पर इसके रोकथाम के प्रयास न किए जाने का आरोप लगाते हुए ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
भाकियू के जिला सचिव दन्नूलाल राठौर ने बताया कि उनके चचेरे भाई मोहल्ला बमनपुरी निवासी 45 वर्षीय शिवसागर लाल राठौर को 12 सितंबर को बुखार ने चपेट में ले लिया था। गंभीर हालत में उनको जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। अधेड़ की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। शनिवार को उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां ने बताया कि बुखार पर रोकथाम न होने, सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम को दिया गया था, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंचायत कर शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन