{"_id":"684d70f059560cffe4099138","slug":"the-drinking-water-supply-of-five-wards-has-been-stalled-for-four-days-due-to-motor-failure-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137786-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोटर खराब होने से चार दिन से ठप है पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोटर खराब होने से चार दिन से ठप है पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
पूरनपुर के लाइन पर में बनी पानी की टंकी। संवाद
पूरनपुर। मोटर खराब होने से नगर के लाइनपार के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति चार दिन से ठप है। भीषण गर्मी में पेयजल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। पीने के पानी के लिए लोगों को मोहल्लों, गलियों में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। अक्सर ठप होने वाली पेयजल आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है।
नगर पालिका के पांच वार्ड रेलवे पटरी के उत्तर और 20 वार्ड रेलवे पटरी के दक्षिण की ओर से है। लाइनपार के पांचों वार्डों और पूरनपुर देहात के कुछ हिस्सों में पचास हजार से अधिक आबादी है। इस क्षेत्र में जिला पंचायत के डाक बंगला परिसर में बने वाटर वर्क्स से पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
बुधवार को सुबह कुछ देर पानी की आपूर्ति मिलने के बाद मोटर खराब होने पर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकतर लोगों के घरों में कम गहराई के हैंडपंप लगे है। ऐसे में लोग पीने के पानी के लिए गलियों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में भी मोटर खराब हो गई थी। तब सात दिन तक क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप रही थी। नगर पालिका के ईओ एजाज अहमद ने बताया कि मोटर में खराबी से लाइनपार की पेयजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी हुई है। मोटर सही करने के लिए बरेली से मैकेनिक आएगा। उसे सूचना भिजवा दी गई है। मोटर सही होने पर ही पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
--
लोगों का दर्द
चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे पहले धीमे प्रेशर से पानी मिल रहा था। पेयजल आपूर्ति कब सुचारू होगी इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाती है।
-रजनीश कुमार
--
लाइनपार में अक्सर पेयजल आपूर्ति ठप रहती है। सुबह कुछ देर पानी मिलता है। बिजली आपूर्ति ठप होने पर पानी की आपूर्ति भी बंद हो जाती है। भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति न मिलने से समस्या बनी हुई है।
-जितेंद्र कुमार, गोरा
--
अधिकतर घरों में कम निचले हैंडपंप है। इससे पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पाता। मजबूरन लोगों को गलियों में लगे हैंडपंपों से पीने का पानी भरकर घरों में लाना पड़ता है।
-नीरज वर्मा
--
अक्सर खराबी से लाइनपार की पेयजल आपूर्ति ठप हो जाती है। थोड़ी सी लीकेज होने पर उसे ठीक होने में तीन से चार दिन लग जाते है। अफसरों के ध्यान न देने से उपभोक्ताओं में रोष है।
- भरत वीर सिंह