फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor filed a report against the young man

Pilibhit News: चिकित्सक ने युवक के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 04 Aug 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The doctor filed a report against the young man
बीसलपुर। नगर के एक चिकित्सक ने मोहल्ला बाजार कटरा के एक युवक पर प्रतिष्ठा खराब करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी डॉ. सुनील अग्रवाल की ओर से पुलिस में दी दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहल्ला बाजार कटरा का एक युवक 11 फरवरी 2024 को उनके क्लीनिक से दवाई ले गया। कुछ देर बाद उस युवक की पत्नी ने उनके क्लीनिक पर आकर बताया कि दवाई खाने के बाद उनके पति की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पत्नी का कहना था कि चिकित्सक उनके घर पर चलकर उनके पति का इलाज करें। क्लीनिक के कर्मचारियों ने महिला को सुझाव दिया कि वह अपने पति को क्लीनिक पर ले आएं। कर्मचारियों का यह जवाब सुनकर महिला ने काफी अपशब्द कहे। उसके बाद युवक ने शासन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से उनकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार जांच हुई तो उसमें वह निर्दोष साबित हुए। इसके बाद युवक ने धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर चिकित्सक ने शनिवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर मोहल्ला बाजार कटरा निवासी मुकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed