फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor did not come, the ward boy gave medicine to the patients

Pilibhit News: चिकित्सक आए नहीं, वार्ड बॉय ने दी मरीजों को दवा

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The doctor did not come, the ward boy gave medicine to the patients
पीएचसी खमरिया पंडरी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद
पीलीभीत/बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले की अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो रहीं हैं। चिकित्सकों के न पहुंचने पर वार्ड बॉय मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अधिकांश पीएचसी पर जांच की सुविधा नहीं है। बरखेड़ा सीएचसी क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं पहुंचे। इसके अलावा फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स भी मौजूद नहीं रहीं। मरीजों को वार्ड बाॅय और स्वीपर ने दवाएं वितरित कीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगीठेर और सुहास में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन
चिकित्सक की मेले में ड्यूटी लगने के साथ ही एक अन्य जगह भी ड्यूटी लगा दी गई। इसके चलते चिकित्सक यहां नहीं पहुंच सके। चिकित्सा दूसरे स्थान पर ड्यूटी पर गए थे। डॉ. लोकेश गंगवार, सीएचसी अधीक्षक बरखेड़ा
विज्ञापन


मौसम की बीमारी से संबंधित पहुंचे मरीज
पीलीभीत। शहर में भी तीन जगह जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां अधिकांश मरीज मौसम की बीमारी से संबंधित पहुंचे। शहर के पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अर्चना मिश्रा ने 50 मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट अमरेश ने मरीजों को दवा वितरित कीं। मेले में एएनएम सुनीता व सपोर्ट स्टाफ आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला चिकित्सक होने के बाद भी मेले से रहीं नदारद
बीसलपुर। महिला चिकित्सक की तैनाती होने के बाद भी वह रविवार को आयोजित मेले में नहीं पहुंची। इससे महिला मरीजों को दिक्कत हुई। तहसील क्षेत्र के गांव खानपुर में डॉ. उजमा अख्तर की नियुक्ति है। रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में महिला चिकित्सक के न होने से कई महिला मरीज बिना उपचार के ही वापस लौट गईं। वहीं नगर यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण अधिकारी न होने से नेत्र रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

29 मरीजों का इलाज किया

अमरिया। नगरिया कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. फीरोज बेग ने मरीजों को देखा। दो बजे तक 29 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें ज्यादातर सर्दी, खांसी, खुजली और जुकाम से पीड़ित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारीपुर में डाॅ. सुचि गुप्ता ने दो बजे तक 28 मरीज देखे यहां बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा महिलाओं से संबंधित मरीजों की अधिक संख्या रही। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य पर डाॅ. मौजूद न होने पर अन्य स्टाफ ने मरीजों को देखा। कुछ मरीज बगैर दवा लिए वापस लौट गए। संवाद

पीएचसी खमरिया पंडरी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद

पीएचसी खमरिया पंडरी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed