{"_id":"57ea70794f1c1bf70a575f10","slug":"the-district-hospital-at-the-gate-by-intoxication-aged-jewelry-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल गेट पर वृद्धा को नशा देकर जेवर, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल गेट पर वृद्धा को नशा देकर जेवर, नकदी लूटी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट की दुकान से फोटो स्टेट कराकर लौट रही वृद्धा को एक जालसाज ने बातों में फंसाकर नशा दे दे दिया। बेहोश हो जाने पर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गया। बेहोश वृद्धा को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
शहर के जाटों वाला चौराहा निवासी रामप्रसाद की बेटी नीरज ने चार दिन पहले जिला महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। तभी से रामप्रसाद की पत्नी चंद्रकली अस्पताल में नीरज के साथ हैं। सोमवार को चंद्रकली कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए जिला अस्पताल गेट पर स्थित दुकान पर गई थीं। लौटते वक्त एक युवक ने वृद्धा को मौसी कहकर रोक लिया और बातें करने लगा। इसके बाद बेहतर दवा दिलाने की बात कहते हुए चंद्रकली के साथ चलने लगा। कुछ आगे चलकर युवक ने चंद्रकली को कोई नशा दे दिया। बेहोश होने पर उचक्का उनके सोने के टॉप्स और साढ़े तीन हजार की नकदी लूटकर भाग गया। इमरजेंसी के पास वृद्धा के बेहोश मिलने पर भीड़ जमा हो गई। वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलनेे पर घरवाले भी पहुंच गए। मंगलवार सुबह होश आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।