फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district hospital at the gate by intoxication aged jewelry, cash looted

जिला अस्पताल गेट पर वृद्धा को नशा देकर जेवर, नकदी लूटी

Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट की दुकान से फोटो स्टेट कराकर लौट रही वृद्धा को एक जालसाज ने बातों में फंसाकर नशा दे दे दिया। बेहोश हो जाने पर नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गया। बेहोश वृद्धा को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के जाटों वाला चौराहा निवासी रामप्रसाद की बेटी नीरज ने चार दिन पहले जिला महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। तभी से रामप्रसाद की पत्नी चंद्रकली अस्पताल में नीरज के साथ हैं। सोमवार को चंद्रकली कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए जिला अस्पताल गेट पर स्थित दुकान पर गई थीं। लौटते वक्त एक युवक ने वृद्धा को मौसी कहकर रोक लिया और बातें करने लगा। इसके बाद बेहतर दवा दिलाने की बात कहते हुए चंद्रकली के साथ चलने लगा। कुछ आगे चलकर युवक ने चंद्रकली को कोई नशा दे दिया। बेहोश होने पर उचक्का उनके सोने के टॉप्स और साढ़े तीन हजार की नकदी लूटकर भाग गया। इमरजेंसी के पास वृद्धा के बेहोश मिलने पर भीड़ जमा हो गई। वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलनेे पर घरवाले भी पहुंच गए। मंगलवार सुबह होश आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed