फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The department is not considering the repair work on damaged spurs as a loss

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त स्परों पर मरम्मत का काम विभाग नहीं मान रहा नुकसान

Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The department is not considering the repair work on damaged spurs as a loss
कलीनगर। शारदा का जलस्तर बढ़ने से भूड़ागोरख डिब्बी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए दो स्परों की मरम्मत का कार्य तेज हो गया है। मगर, विभाग इसे नुकसान नहीं मान रहा। दावा है कि लांचिंग के समय यह स्थिति होती है। विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से काम कराया गया है। विभाग भले ही अलग तर्क दे रहा, लेकिन क्षेत्रीय लोग बाढ़ आने पर स्थिति खराब होने की संभावना जता रहे हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा सागर की तलहटी में शारदा नदी के दाहिने किनारे की ओर भूड़ागोरख डिब्बी नलडेगा क्षेत्र में शारदा सागर खंड की ओर से छह स्पर बनवाए गए थे। यह कार्य करीब 25 करोड़ रुपये के स्वीकृत हुए थे। विभाग का कहना है कि टेंडर में कम मूल्यांकन के चलते करीब 13 करोड़ रुपये से काम कराया गया है। कार्य लगभग पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व अचानक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा और नेपाल की नदियों का पानी मिलने के बाद शारदा नदी ने स्पर संख्या 25 और 26 के अपस्ट्रीम और पीछे का भाग क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि जलस्तर कम हो गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी पर अभियंताओं ने बचाव कार्य शुरू कराए हैं। बुधवार को शारदा सागर के सहायक अभियंता राम अवध अभियंताओं के साथ परियोजना स्थल पर पहुंचे। मजदूरों को लगाकर मरम्मत कार्य तेज गति से शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि स्पर बनाने में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। फाउंडेशन से लेकर ऊपरी हिस्से में पत्थर की पिचिंग और वायर क्रेट से मजबूती भी नहीं दी गई। इससे खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed