{"_id":"67461fee7d640ef50f0edb34","slug":"the-department-could-not-build-a-pontoon-bridge-the-only-means-of-transport-is-boats-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126231-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैंटून पुल नहीं बना सका विभाग, आवागमन का सहारा सिर्फ नाव का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैंटून पुल नहीं बना सका विभाग, आवागमन का सहारा सिर्फ नाव का
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी की सबसे चौड़ी धार पर बनाया जा रहा पैंटून पुल।स्रोत: राहगीर
पूरनपुर। शारदा नदी के धनारा घाट पर शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए 15 अक्तूबर तक बन जाने वाला पैंटून पुल अब तक नहीं बन सका है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी विभाग शारदा नदी में पानी कम होने का इंतजार कर रहा है। पुल न बनने से करीब सवा लाख की आबादी को 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। नदी पार आवागमन के लिए सिर्फ तीन नाव ही सहारा हैं। रोजाना सुबह से शाम तक यहां लोगों की लंबी कतार लगती है।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित हैं। पिछले दो सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है।
पिछले साल भी पुल से आवागमन सात जनवरी से शुरू हो सका था। साथ ही नदी के तीन धारों में बंटने पर तीनों धारों पर पुल बनाना पड़ा था। इस बार भी नदी तीन धारों में बह रही है। एक धार पर पैंटून पुल 28 अक्तूबर को बनकर तैयार हो गया था। सबसे चौड़ी धार पर पुल बनाने को काम तो शुरू कर दिया गया है, मगर विभागीय अफसर नदी की सबसे चौड़ी धार की चौड़ाई कम होने का इंतजार कर रहे है। वजह है लोक निर्माण विभाग के पास सौ मीटर से अधिक लंबाई का पुल बनाने का मैटेरियल ही नहीं है।
विज्ञापन
पैंटून पुल न बनने से शारदा पार आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। 30 किलोमीटर की जगह लोगों को शारदा पार आवागमन के लिए शाहजहांपुर के खुटार, मैलानी, संपूर्णानगर, पलिया होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
1.25 लाख आबादी को हो रही असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतिनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित 16 ग्राम पंचायतों में करीब सवा लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में काफी असुविधा होती है।
फोटो: 40
एक दिन में जिला मुख्यालय से आवागमन कर घर लौटना मुश्किल
अक्सर तहसील, ब्लाॅक मुख्यालय के अलावा कोर्ट-कचहरी भी जाना पड़ता है। नदी पर पैंटून पुल न बना होने से 30 किलोमीटर की दूरी की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बाढ़ में कटे रास्तों को लेकर आम लोग जिला मुख्यालय जाकर एक दिन में घरों को नहीं लौट पाते।
- महेंद्र सिंह प्रधान, सिद्धनगर
फोटो: 41
उनकी ग्राम पंचायत के गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह नदी के इस ओर, जबकि ग्राम पंचायत का गांव हजारा, भुरजनिया नदी के दूसरी ओर पड़ता है। पैंटून पुल न होने से लोगों को आवागमन के लिए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
-वासुदेव कुंडू, प्रधान, चंदिया हजारा
--
एक धार पर पुल बन गया है, अन्य धार पर अब तक पैंटून पुल अब तक क्यों नहीं बन सका है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे। पैंटून पुल जल्द शुरू कराया जाएगा।
- बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर
--
शारदा नदी की तीन धारों पर पैंटून पुल बनना है। सबसे चौड़ी धार की चौड़ाई अधिक है। नहरें बंद चल रही हैं। नहरों में पानी छूटने पर नदी का पानी कम होने की आशंका है। हालांकि सबसे चौड़ी धार पर पुल बनवाना शुरू कर दिया गया है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
- मनोज कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी