फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bully of the jungle: Honey badger... small in size, even tigers and leopards remain alert

जंगल का दबंग: हनी बेजर...छोटा कद, बाघ और तेंदुए भी रहते सतर्क

Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The bully of the jungle: Honey badger... small in size, even tigers and leopards remain alert
फखरूल इस्लाम
विज्ञापन

पीलीभीत। जंगल की दुनिया में हर जीव का अपना डर और दबदबा होता है। मगर कुछ वन्यजीव ऐसे भी होते हैं, जो अपने छोटे कद के बावजूद पूरे जंगल में अपनी बहादुरी और लड़ाकूपन के लिए बदनाम हैं। इन्हीं में से एक है हनी बेजर...। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इस दुर्लभ और आक्रामक वन्यजीव की मौजूदगी दर्ज की गई है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हनी बेजर का नाम सुनते ही बाघ, तेंदुए और लकड़बग्घे जैसे बड़े शिकारी भी दो बार सोचते हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व मेंं वैसे तो बाघ के अलावा अन्य वन्यजीवों की निराली दुनिया है। जंगल का बेहतर वातावरण वन्यजीवों के कुनबे को भी लगातार बढ़ा रहा है। इनमें कई वन्यजीवों के दुर्लभ होने के साथ खासियत भी अलग है। इसमें हनी बेजर भी शामिल है। हनी बेजर की पीटीआर के जंगल में मौजूदगी दर्ज की गई है। इसकी खासियत सभी को एक बार सोचने पर मजबूर कर देती है।
विज्ञापन


---
इस लिए खास है हनी बेजर

बिज्जू जैसा दिखने वाला यह वन्यजीव ढाई फीट लंबा होता है। सर्वाहारी होते हुए भी इसे शहद से खास लगाव है और इसी वजह से इसका नाम पड़ा ‘हनी बेजर’। लेकिन इसका असली परिचय इसकी लड़ाकू प्रवृत्ति है। खतरे का आभास होते ही यह जहरीले सांप, अजगर और यहां तक कि बाघ-तेंदुए पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचाता। टरक्वाइज वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर मियां बताते हैं कि हनी बेजर को जंगल का सबसे निडर खिलाड़ी कहा जाता है। इसके नुकीले पंजे और तेज दांत बड़े से बड़े शिकारी को भी पीछे हटने पर मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जैवविविधता की बड़ी पहचान
पीलीभीत टाइगर रिजर्व बीते एक दशक में जैवविविधता के लिहाज से देश के प्रमुख संरक्षित क्षेत्रों में गिना जाने लगा है। यहां बाघों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ दुर्लभ जीव-जंतु भी लौटकर आ रहे हैं। रेड कोरल कुकरी स्नैक, रस्टी स्पॉटेड कैट और हार्नबिल की तरह अब हनी बेजर की मौजूदगी भी इस रिजर्व की समृद्ध पारिस्थितिकी का सबूत है।


----
बरसात से दूरी, शुष्क इलाकों से लगाव

हनी बेजर को ज्यादा बरसात पसंद नहीं। यह अपेक्षाकृत शुष्क इलाकों में रहना पसंद करता है और अक्सर भालुओं के इलाके के आसपास नजर आता है।
---

छोटा लेकिन बहुत तेज
नेपाल बॉर्डर से सटे घने जंगलों में बाघों और तेंदुओं की मौजूदगी पहले से ही है। ऐसे में हनी बेजर जैसे आक्रामक जीव की मौजूदगी ने वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। क्योंकि यह छोटा-सा मगर निडर जीव जंगल की पारिस्थितिकी में ‘जंगल के दबंग’ की भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed