{"_id":"673a37d37f5104881a0c2c1f","slug":"the-bullies-took-over-the-leased-land-complaint-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125761-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पट्टे की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पट्टे की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, शिकायत
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा पार पौधरोपण के लिए किए गए पट्टे की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत पर राजस्व और पुलिस की सख्ती के बाद भी कब्जेदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा। पीड़ितों ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के गुन्हान गांव निवासी मलाई गाईन, अनूप गाईन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी गाटा संख्या चार पर एक-एक हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण का पट्टा है। इस पर वह काबिज चले आ रहे हैं।
पूर्व में उक्त जमीन पर गांव के ही तीन लोगों ने कब्जा कर लिया। शिकायत पर कई बार राजस्व और पुलिस टीम ने कब्जा दिलाया, लेकिन कुछ समय बाद ही उक्त लोगों ने फिर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोग धमकी देकर भगा देते हैं। शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद