फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The broker ran away after grabbing 12.5 lakhs from the fruit dealer

Pilibhit News: फल आढ़ती के 12.5 लाख हड़पकर भागा दलाल

Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 20 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The broker ran away after grabbing 12.5 lakhs from the fruit dealer
पूरनपुर। फल आढ़ती मोहल्ला रजागंज निवासी महमूद हसन से महाराष्ट्र के दलाल ने फल भिजवाने का झांसा देकर 1241095 रुपये की ठगी कर ली। कार से भाग रहे दलाल का पीछा करने पर आढ़ती पर तमंचे से फायर कर दिया। आढ़ती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

फल आढ़ती ने बताया कि 28 जून को मंडी में आकर मिले व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। वह फलों की खरीदारी कर मुंबई स्थित वांसी मंडी भिजवाता रहा। उसका भुगतान उसके खाते में रुक-रुक कर आ जाता था। 16 जुलाई को उसके ऊपर 3381095 रुपये बकाया हो गया। उसी दिन उसके खाते में 2390000 रुपये आ गए। 991095 रुपये बकाया रह गए।
विज्ञापन

आरोप है 18 जुलाई को दलाल ने ढाई लाख रुपये यह कहकर नकद ले लिए कि इस रकम को भी उसके खाते में लगवा दिया जाएगा। उस पर कुल 1241095 रुपये की बकाया हो गई। खाते में रुपये न आने पर 17 और 18 जुलाई को उसने व्यापारी दलाल से खाते में रुपये न आने की बात की। तब उसने खाते में तीन लाख रुपये आने की जानकारी देकर 19 जुलाई को स्क्रीन शार्ट दिया। बाद में मंडी में घूमने के बाद गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीन शार्ट फर्जी होने की जानकारी पर उसे होटल में देखने गया। जिस होटल में रुका था। होटल से कार से चले जाने की जानकारी पर उसने अपने साथी के साथ कार का पीछा किया। असम हाईवे पर कार के आगे बाइक लगाकर रोकने पर दलाल व्यापारी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर फायर किया और भाग गया। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed