फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of the missing student was found near the railway track, with injury marks on his forehead

Pilibhit News: लापता छात्र का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, माथे पर चोट के निशान

Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing student was found near the railway track, with injury marks on his forehead
आशीष का फाइल फोटो।
बीसलपुर। तीन दिन पूर्व घर से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कहकर निकले छात्र का शव गांव कासिमपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

छात्र के माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद निवासी शिक्षक सत्यपाल गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र आशीष गंगवार (17) बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में किराये के मकान में परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रहता था। 27 दिसंबर की शाम वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था।
देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसी दिन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

परिजन 28 दिसंबर को भी पूरे दिन आशीष को ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के ही गांव कासिमपुर के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा देखा। सत्यपाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र आशीष के रूप में की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के माथे पर चोटों के कुछ निशान थे। पुलिस के अनुसार शव एक या दो दिन पुराना है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
आशीष की मौत के बाद पिता सत्यपाल, मां जामवती, भाई अमन कुमार और बहन का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed