{"_id":"66a248f8a377775da5066c75","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119983-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कमरे में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कमरे में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक आकाश शर्मा फाइल फोटो।
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला फारुख में एक युवक का घर के कमरे में फंखे के सहारे गमछे से लटका शव मिला। मां के चाय लेकर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फारुक निवासी आकाश शर्मा (29) पुत्र वेद प्रकाश शर्मा जागरण में ढोलक बजाने का कार्य करता था। घर में पर्याप्त जगह न होने के कारण वह पड़ोस में ही एक किराये के मकान में रहता था।
अविवाहिता होने के चलते घर से ही परिजन खाना पीना पहुंचाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी मां ऊषा देवी चाय लेकर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पास में लगे जाल से देखा तो फंखे में गमछे से लगे फंदे से उसका शव लटक रहा था। यह देख मां चीखने लगीं। इसपर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद किसी तरह घर के अंदर जाकर शव को उतारा गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की । जानकारी के बाद फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रकरण प्रतीत हो रहा है। युवक ने जान क्यों दी इस बारे में परिवार वाले कोई जानकारी नहीं दे सके हैं।