{"_id":"67d5cc8798a29bd495049598","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-house-causing-uproar-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132380-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर घर के बाहर गए परिजनों की गैरमौजूदगी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वापस आने पर परिजनों ने शव लटकता देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
न्यूरिया क्षेत्र के मडरिया गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसका भाई अपने परिजनों के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता था। शुक्रवार शाम को परिजन होली मिलने के लिए गांव में ही चले गए। उसका भाई लालता प्रसाद 40 पुत्र उमा लाल घर पर ही था। इस दौरान उसने अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसपर घर में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पुलिस को दी गई। इसपर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। परिजन किसी तरह के विवाद आदि से इनकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि परिजन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी हीरा देवी के अलावा चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।