फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of grandmother and grandson were cremated in a sad atmosphere

Pilibhit News: दादी-पोते के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Thu, 14 Aug 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 14 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The bodies of grandmother and grandson were cremated in a sad atmosphere
बीसलपुर। गांव बसारा में बुधवार की शाम गमगीन माहौल में दादी-पोते के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बीसलपुर बरेली हाईवे के महादेवा मोड पर मंगलवार की शाम बरेली से बीसलपुर की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में कार चला रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव बसारा निवासी शिवम मिश्रा, उनकी पत्नी रोमी मिश्रा, मां रेखा मिश्रा और उनका नवजात पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,जहां देर शाम नवजात और रेखा मिश्रा की मौत हो गई थी। बरेली की कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार की शाम दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।

इसके बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के दो सदस्यों की एकसाथ मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक छाया है। शिवम के घर कल से भोजन नहीं बना है। बुधवार को पड़ोस के लोग उनके घर भोजन पहुंचा गए, लेकिन किसी ने नहीं खाया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को बरेली से पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed