{"_id":"6a5d18b668f1ee298f065495","slug":"the-bjps-braj-region-president-was-welcomed-at-several-places-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-164529-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का में कई जगह किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का में कई जगह किया गया स्वागत
Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते विधायक, एमएलसी, नगर पालिका चेयरमैन और अन्
पूरनपुर/ बीसलपुर। भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के आगमन पर असम हाईवे पर गांव कजरी निरंजनपुर में स्वागत कार्यक्रम किया गया। विधायक बाबूराम, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, रजनीश पांडेय रहे। उधर, बीसलपुर में नगर के ईदगाह चौराहे, भड़रिया मोड़ और आरबीएल स्कूल के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा देव स्वरूप पटेल, शिवेंद्र शुक्ला, राकेश गंगवार शामिल रहे। चुर्रा सकतपुर। बरेली बीसलपुर मार्ग के मीरपुर मोड़ पर हुए स्वागत में योगी हनुमान दास, शरद पाल सिंह, जितेंद्र गोस्वामी ,जितेंद्र सिंह, बलराम सिंह, मुनेंद्र सिंह, कृष्णपाल, इश्तियाक अल्वी, हजारीलाल वर्मा और जितेंद्र गंगवार शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -
सेल्फी को लेकर भिड़ीं भाजपा की दो महिला नेता
पूरनपुर। नगर पालिका कार्यालय गेट पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने वालों में होड़ रही। सेल्फी को लेकर भाजपा की दो महिला नेता आपस में भिड़ गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों महिला नेताओं को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
सेल्फी को लेकर भिड़ीं भाजपा की दो महिला नेता
पूरनपुर। नगर पालिका कार्यालय गेट पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने वालों में होड़ रही। सेल्फी को लेकर भाजपा की दो महिला नेता आपस में भिड़ गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों महिला नेताओं को शांत कराया। संवाद
विज्ञापन