फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The baraatis were pushed around, the bride and groom were given the gift of chaos

Pilibhit News: बरातियों ने खाए धक्के, वर-वधू को अव्यवस्था का उपहार

Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The baraatis were pushed around, the bride and groom were given the gift of chaos
शहर की मंडी समिति परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह स्थल पर भोजन स्टाल पर लगी भीड़।संवाद
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को मंडी समिति परिसर में आयोजित समारोह में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। वर-वधू और उनके परिजन खाने की प्लेट लेकर इधर-उधर भटकते दिखे। खाने के स्टाॅल पर मारामारी की स्थिति रही। किसी को पूड़ी मिली, तो कई ने सब्जी-चावल से काम चलाया। धक्के खाकर ही कइयों का पेट भर गया। पानी के लिए भी लोग भटकते रहे। कई नव दंपती बिछिया, पायल और अन्य उपहारों के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

दोपहर 12:40 बजे मंडी समिति परिसर के सेक्टर 13 के पास खड़े दूल्हा चरनजीत ने बताया कि अभी बिछिया और अन्य सामग्री नहीं मिली है। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा। आधार कार्ड लेकर वह कई कर्मचारियों से इसकी जानकारी कर चुके थे। सेक्टर 13 में शादी करने वाले अजय भी बिछिया व सामग्री के लिए परेशान थे।
विज्ञापन

सेक्टर 14 के कई जोड़ों को बिछिया व अन्य सामग्री नहीं मिली थी। ये लोग मंच तक जाकर जानकारी कर चुके थे। बरखेड़ा क्षेत्र की ममता व उनके परिजन भी सामग्री की तलाश में भटकते दिखे। एक कर्मचारी ने बताया कि अभी थोड़ी देर में सामग्री वितरित की जाएगी। करीब आधे घंटे बाद जब कर्मचारी सामान लेकर पहुंचा तो भीड़ जुट गई। वितरण की सही व्यवस्था न होने से मारामारी का आलम दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर बैठकर दूल्हा-दुल्हन ने किया भोजन, अफसरों के लिए वीआईपी इंतजाम
समारोह स्थल पर भोजन के दौरान सबसे ज्यादा अव्यवस्था रही। खाना शुरू होते ही एकसाथ भीड़ स्टाॅल तक पहुंच गई। धक्का-मुक्की के बीच लोगों ने प्लेट में खाना परोसा। कई को सिर्फ पूड़ी मिलीं तो कुछ को चावल व सब्जी। दूल्हा-दुल्हन तक जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आए। भीड़ की वजह से बड़ी संख्या में लोग भूखे रह गए। मंच के पीछे ही जनप्रतिनिधियों और अफसरों के लिए वीआईपी पंडाल लगाया गया। यहां पर खाने की व्यवस्था काफी अच्छी थी। अफसरों के लिए बोतलबंद पानी दिया गया। बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन स्थल पर कई लोग इसको लेकर सवाल उठाते दिखे।

हाथ से परोसे चावल, ड्रम से लीं पूड़ियां
भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था संभाल रहे लोगों के हाथ-पांव फूल गए। हाथ से ही चावल परोसना शुरू कर दिया। प्लास्टिक के ड्रम में रखी गईं पूड़ियों को बांटा गया। रसगुल्ले भी हाथ से ही उठाकर देने पड़े। कई लोगों को रसगुल्ला मिल भी नहीं पाया। पंडाल के पास कूड़ादान की व्यवस्था नहीं थी। देखते ही देखते खाली पत्तलों का ढेर पंडाल के पास ही लग गया।

ग्लास मिला नहीं, हाथ से पिया पानी
खाने के पांडाल के पास ही पानी का टैंकर खड़ा कराया गया था। वाटर कूलर भी रखवाए गए। यहां पर ग्लास नहीं मिले तो वर-वधू और परिजन टैंकर व वाटर कूलर की टोंटी से चुल्लू में पानी लेकर प्यास बुझाते दिखे। कुछ ने अपने साथ लाई बोतल में पानी भरकर परिजनों को दिया।
वर्जन :
समारोह में कुल 372 जोड़ों का विवाह व निकाह कराया गया। सभी को बिछिया व अन्य सामग्री वितरित कर दी गई। अचानक से भीड़ बढ़ने पर भोजन के स्टाॅल पर कुछ अव्यवस्थाएं हुईं, लेकिन भोजन सभी जोड़ों और परिजनों ने किया है। - चंद्र मोहन विश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी
---
मुहूर्त में विधि-विधान से करेंगे शादी
- आयोजन स्थल से अपने-अपने घर गए वर-वधू, कई जोड़ों ने कहा कि रस्म अदायगी को लिए फेरे
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आयोजन स्थल से कई वर-वधू अपने-अपने घर जाते दिखे। पूछने पर बताया कि आज आर्थिक मदद और उपहारों के लिए रस्म अदायगी के तौर पर फेरे ले लिए। अब पंडित जी से मुहूर्त निकलवाकर विधि-विधान से विवाह करेंगे। निकाह करने वाले कई जोड़ों ने भी घर पर कार्यक्रम में मान्यताओं के अनुसार निकाह करने की बात कही।
बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव से आए युवक ने बताया कि आर्थिक स्थिति के चलते सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया था। यहां रस्म अदायगी के लिए फेरे भी ले लिए। इससे आर्थिक मदद मिल जाएगी। इसके बाद घर पर परिजनों की मौजूदगी में विवाह करेंगे।
माधोटांडा क्षेत्र से आई युवती के पिता ने भी यही बात कही। कहा कि 19 मई का मुहूर्त तय किया गया है। इसी दिन आयोजन होगा। कई युवतियों ने मांग में सिंदूर भी नहीं भरवाया।

बीसलपुर क्षेत्र की युवती से निकाह करने वाले बरेली के युवक ने बताया कि निकाह 20 दिन बाद है। इसी तरह कई अन्य जोड़ों ने भी निर्धारित लग्न पर कार्यक्रम किए जाने की बात कही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed