फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The administration vacated the land of the village society

Pilibhit News: प्रशासन ने खाली कराई ग्राम समाज की जमीन

Mon, 25 Dec 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The administration vacated the land of the village society
गांव बसन्तपुर में हटाया गया कब्जा । स्रोत - तहसील प्रशासन
पीलीभीत। ग्रामीण ने जिस भूमि को अपना बताकर पानी की टंकी का निर्माण रुकवाने की मांग की थी, वह जमीन जांच के दौरान ग्राम समाज की निकली। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कब्जा मिला। अवैध कब्जा हटवाते हुए वहां मौजूद फसल को प्रधान के सुपुर्द किया गया है। तैयार होने पर फसल की नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव भूडा मगरासा में जल निगम की ओर से वहां चयनित भूमि गाटा संख्या 557 पर टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को गांव के लोगों ने ग्रामीण की जमीन पर निर्माण किए जाने का विरोध जताते हुए काम बंद करा दिया था। इस मामले में एसडीएम सदर ने टीम को गांव में भेजकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सोमवार को सदर तहसीलदार आरआर रमन और नायब तहसीलदार हेमराज बोनाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान गाटा संख्या 557 ओर 554 ग्राम समाज की जमीन निकली। गाटा संख्या 557 पर ही टंकी का निर्माण हो रहा है। इसके कुछ भाग में अवैध कब्जा किया गया है। वहां पर सरसों और गेहूं बोया गया है। टीम ने अवैध कब्जा हटाकर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। फसल को प्रधान की देखरेख में दे दिया गया है। तैयार होने पर उसकी नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार आरआर रमन ने बताया कि जिस भूमि पर टंकी का निर्माण हो रहा है वह जमीन ग्राम समाज की है, जिसे ग्रामीण से खाली करा लिया गया है। इसके अलावा ग्राम बसंतापुर में गाटा संख्या 73 रकबा 0.304 हेक्टेयर श्रेणी 5(3) बंजर पर राजस्व टीम के नायब तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र व लेखपाल अर्जुन सिंह द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed