{"_id":"6a2340ef9daed0d92000ae96","slug":"the-accelerator-was-faulty-yet-the-roadways-bus-ran-endangering-the-lives-of-passengers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-161186-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक्सीलेटर खराब, फिर भी यात्रियों की जान खतरे में डाल दौड़ाई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक्सीलेटर खराब, फिर भी यात्रियों की जान खतरे में डाल दौड़ाई रोडवेज बस
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार सुबह करीब 50 यात्रियों को बरेली से लेकर टनकपुर जाने के लिए निकली रुहेलखंड डिपो की बस नवाबगंज पहुंचते ही खराब हो गई। बस का न हाॅर्न बज रहा था और न अन्य उपकरण ठीक से काम कर रहे थे। ऐसी स्थिति बनने पर चालक ने फोन पर डिपो के तकनीकी कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई। एक्सीलेटर खराब होने के बावजूद यात्रियों की जान खतरे में डालकर रोडवेज बस दौड़ाई गई।
इसके बावजूद चालक ने नवाबगंज में बस खड़ी नहीं कराई। ब्रेक लगाकर बस को पीलीभीत तक लेकर आए। गनीमत रही कि कोई और दिक्कत नहीं हुई। बस यात्रियों को तकनीकी खराबी की बात मालूम हुई तो एकाएक डर गए। रुहेलखंड डिपो की बस संख्या यूपी78-जेटी-6816 सेटेलाइट से सुबह करीब पौने दस बजे टनकपुर के लिए निकली। नवाबगंज से पहले बस में तकनीकी खराबी आ गई। नवाबगंज पहुंचने पर चालक ने परिचालक से टनकपुर का पार्सल लेने से इनकार कर दिया। इस पर परिचालक ने चालक से पूछा तब चालक ने बताया कि बस का एक्सीलेटर काम नहीं कर रहा है। हार्न भी नहीं बज रहा। किसी तरह पीलीभीत तक पहुंच पाएंगे। करीब सवा दस बजे बस पीलीभीत के नौगवां चौराहे पर पहुंचीं।
इधर, बरेली के प्रभारी एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि उन्हें बस में आई समस्या की जानकारी हुई थी, बीएस-6 की बसों में यह समस्या बन रही है। बस को पीलीभीत डिपो ले जाने के लिए कहा था। देर शाम को एआरएम ने बस को डिपो पर खड़ा कराया। वहीं, एआरएम पीलीभीत प्रांशु पाठक ने बताया कि उनके डिपो पर इस नंबर की कोई बस शुक्रवार को नहीं पहुंची। उनकी ओर से बरेली एआरएम को अवगत कराया गया है। संवाद