{"_id":"5ddebec58ebc3e54f8784381","slug":"tenk-pilibhit-news-bly385780979","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के टैंक में गिरकर मजूदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के टैंक में गिरकर मजूदर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। ढक्कन विहीन शौचालय के टैंक में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। परिजन ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम, सीओ ने पहुंचकर परिजन से बातचीत कर हादसे की जानकारी की।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी लीलावती ने बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र राजेश भोजवाल मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे राजेश लघुशंका के लिए उठा। नींद में होने के कारण वह बरामदे में ढक्कन विहीन शौचालय के टैंक में गिर गया। शौचालय की पक्की दीवार से सिर टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे से बाहर निकले। उसको टैंक से बाहर निकालकर सीएचसी ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक राजेश की मौत हो गई। बुधवार सुबह भीड़ लग गई। एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। परिजन से पूरे हादसे की जानकारी की। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अफसरों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते रहे। इस पर अफसर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर वापस आ गए। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सीओ ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम से इंकार कर रहे थे। मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।