फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ten person died including three women in road accidents in pilibhit

Pilibhit News: 24 घंटों में 23 हादसे, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत, 30 लोग घायल

Tue, 23 Apr 2024 01:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2024 01:44 AM IST
सार

पीलीभीत जिले में रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक छोटे-बड़े करीब 23 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
ten person died including three women in road accidents in pilibhit
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते 24 घंटे पीलीभीत जिले पर भारी रहे। रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक जिले में छोटे-बड़े करीब 23 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 10 लोगों की जान चली गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं का सिलसिला बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर हुए हादसे के बाद से शुरू हुआ। इसके बाद पूरनपुर मार्ग, माधोटांडा, बीसलपुर, दियोरिया, टनकपुर हाईवे पर हादसे हुए।

विज्ञापन


बीसलपुर मार्ग पर कंटेनर से टकराकर तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। शाम के समय माधोटांडा के गांव लक्ष्मीपुर निवासी युवक की मौत भी सड़क हादसे में हुई। दियोरिया के जूनियर हाईस्कूल के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई तो गजरौला थाना क्षेत्र में बिठौरा कलां के पास हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार थाना सुनगढ़ी, माधोटांडा, बीसलपुर, न्यूरिया, गजरौला और बरखेड़ा समेत कई अन्य थाना क्षेत्रों में हादसे हुए। इस तरह जिले में एक के बाद एक हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के घर में मातम
बीते 24 घंटों से लगातार हो रहे हादसों से मृतकों और घायलों के घरों में मातम का माहौल है। जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चीख-पुकार मची है। हर जगह सिर्फ रोने-बिलखने की आवाज ही सुनाई दे रही है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे सामान्य बीमारियों के मरीजों की आंखें भी अस्पताल का मंजर देखकर भर आईं। इस समय अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल है। घायलों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है।

मोर्चरी और पोस्टमार्टम में नहीं बची जगह
एक के बाद एक हादसों में मृतकों के शव मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए तो यहां भी जगह नहीं बची। आलम यह हो गया कि मोर्चरी व पोस्टमार्टम पर जगह न मिल पाने पर एक शव आपातकालीन कक्ष के बाहर मरहम कक्ष में रखा गया। सोमवार को शव पोस्टमार्टम को ले जाया गया।

इन बातों का रखें ध्यान
- दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं।
- वाहन को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं।
- मोड़ पर वाहनों की रफ्तार कम रखें।
- कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- यातायात नियमों का पालन करें।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। हादसों पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयास किए जा रहे है। चालक वाहन का संचालन करते समय नियमों का हर हाल में पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed