{"_id":"1cd434bf731734343399ff401a2ef277","slug":"tehsil-pits-dug-in-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में खोदे गड्ढों से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में खोदे गड्ढों से मुसीबत
पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में खुदवाए गए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। दरअसल, तहसील परिसर में विधायक निधि से पुस्तकालय एवं वाचनालय का निर्माण होना है। संबंधित निर्माण एजेंसी ने एक सप्ताह पहले निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढे तो खुदवा दिए थे, लेकिन निर्माण अभी तक नहीं शुरू कराया है। ये गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। कुछ वकीलों ने संबंधित ठेकेदार का ध्यान इस ओर आकर्षित भी कराया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे वकीलों में रोष है। इस बाबत भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बताया कि संबंधित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन