फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager dies due to side effects of pesticide in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में कीटनाशक के दुष्प्रभाव से किशोर की मौत

Sat, 25 May 2024 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to side effects of pesticide in Bisalpur
बीसलपुर। कोतवाली के गांव भंसूड़ा में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किशोर की दवा की शीशी मुंह से खोलते ही हालत बिगड़ गई। उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव भंसूड़ा निवासी परमेश्वरी दयाल ने बताया कि उनका पुत्र नितिन कुमार (15) शनिवार को सुबह गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। कीटनाशक दवाई की शीशी की सील जब नितिन हाथ से नहीं खोल सका तो उसने मुंह से खोलने की कोशिश की। इस दौरान सील खुल गई और कीटनाशक के दुष्प्रभाव से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

नितिन ने तत्काल घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी। घर वाले उसे उसी समय नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नितिन गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। इस घटना से मृतक के पिता परमेश्वरी दयाल, भाई विनय कुमार, जितिन कुमार और मां का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed