फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur Highway to be widened to four lanes for 9 km; land acquisition begins.

Pilibhit News: नौ किलोमीटर तक फोरलेन होगा टनकपुर हाईवे, भूमि अधिग्रहण शुरू

Sat, 08 Aug 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur Highway to be widened to four lanes for 9 km; land acquisition begins.
टकनपुर हाईवे जो होगा फोरलेन। संवाद
30 मीटर चौड़ी होगी सड़क, दोनों ओर पक्के नाले और सर्विस लेन की होगी सुविधा, जाम से मिलेगी राहत, असम चौराहे से कचहरी के आगे तक होगा कार्य
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या से राहत दिलाने और भविष्य के यातायात दबाव को देखते हुए टनकपुर हाईवे के करीब नौ किलोमीटर के हिस्से को फोरलेन में विकसित किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने के साथ दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। फिलहाल, परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि इस पर कितने करोड़ का खर्च होगा। इस बात को अभी आधिकारिक तौर पर बताया नहीं जा रहा है। करीब 30 मीटर चौड़ी बनने वाली इस सड़क का निर्माण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार (मॉर्थ) की ओर से कराया जाएगा। फोरलेन बनने के बाद शहर के चौराहे से लेकर नगर पंचायत पकड़िया नौगवां और नगर पालिका परिषद पीलीभीत के बाहरी हिस्से तक यातायात व्यवस्थित हो जाएगा।
विज्ञापन

असम चौराहे से नौ किलोमीटर लंबी यह फोरलेन सड़क कचहरी व कलक्ट्रेट से आगे तक निकल जाएगी। इससे पूरा शहर कवर हो जाएगा। अभी इस मार्ग पर दिनभर ट्रक, बस, निजी वाहन और भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क संकरी होने और जगह-जगह अतिक्रमण के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। फोरलेन बनने के बाद वाहनों की आवाजाही तेज होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जलनिकासी की समस्या का भी होगा स्थायी समाधान
परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि सड़क के दोनों किनारों पर पक्के नालों का निर्माण कराया जाएगा। वर्तमान में बरसात के समय हाईवे पर कई स्थानों पर पानी भर जाता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ यातायात भी प्रभावित होता है। नई व्यवस्था में वैज्ञानिक तरीके से जलनिकासी की सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे सड़क की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
------
हटेगा अतिक्रमण, शहर को मिलेगा नया और आकर्षक प्रवेश द्वार
फोरलेन परियोजना के तहत हाईवे के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। सड़क चौड़ी होने के बाद पीलीभीत शहर का प्रवेश मार्ग अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा। लंबे समय से सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों और अवैध निर्माणों के कारण यातायात बाधित होता रहा है। चौड़ीकरण के बाद हाईवे खुला और सुरक्षित होगा, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
----------
हाईवे किनारे बढ़ेंगे कारोबार और संपत्तियों के दाम
विशेषज्ञों का मानना है कि फोरलेन बनने के बाद टनकपुर हाईवे के दोनों ओर स्थित व्यावसायिक संपत्तियों की मांग तेजी से बढ़ेगी। सड़क संपर्क बेहतर होने से होटल, पेट्रोल पंप, शोरूम, वेयरहाउस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए यह क्षेत्र अधिक उपयुक्त बन जाएगा। इससे हाईवे किनारे स्थित दुकानों, भवनों और भूखंडों की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापारियों को भी नए निवेश और कारोबार का लाभ मिलेगा।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगी सड़क मॉर्थ की योजना के अनुसार, हाईवे को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। लगभग 30 मीटर चौड़ी सड़क पर भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराया जाएगा। सड़क पर बेहतर डिवाइडर, सुरक्षा संकेतक, जलनिकासी व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर मिल सके।

----
भूमि अधिग्रहण शुरू, जल्द शुरू होगा निर्माण
परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व विभाग और संबंधित एजेंसियां प्रभावित भूमि का सर्वे कर रही हैं। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य सौंप दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे राज्य सरकार को हैंडओवर किया जाएगा। इस पर कितना खर्च आएगा इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है।
- अमन त्रिगुन, परियोजना निदेशक, मॉर्थ

टकनपुर हाईवे जो होगा फोरलेन। संवाद

टकनपुर हाईवे जो होगा फोरलेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed