फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   suger mill per sankat

किसानों को चीनी देने से अन्य मिलों पर संकट

Tue, 17 Mar 2015 12:32 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान के बदले बजाज मिलों द्वारा किसानों को चीनी उपलब्ध कराए जाने से बाजार में चीनी के दाम गिरने लगे हैं। इससे अन्य मिलों की चीनी बिक्री प्रभावित हो रही है। एलएच शुगर मिल ने भुगतान के बदले चीनी वितरण की प्रक्रिया को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जिले की चार चीनी मिलों में शहर स्थित एलएच शुगर मिल भुगतान में सबसे आगे हैं जबकि बरखेड़ा स्थित बजाज मिल सबसे पीछे। भुगतान न कर पाने की स्थिति में अब बजाज की बरखेड़ा के अलावा मकसूदापुर एवं बहेड़ी की मिलों से किसानों को गन्ना मूल्य के सापेक्ष चीनी दी जा रही है।
विज्ञापन


किसानों से यह चीनी बाजार में पहुंच रही है जिससे चीनी के दाम घटने लगे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए एलएच मिल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह व प्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया है कि चीनी के दाम गिरने से मिल को घाटा उठाना पड़ रहा है। मिल अधिकारियों का कहना है कि अन्य मिलों द्वारा चीनी दिए जाने से किसानों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल से बाजार भाव की अपेक्षा कम रेट पर चीनी दी जा रही है जिसे किसान और कम दाम पर बाजार में बेचने को मजबूर हैं। बाजार में चीनी का थोक दाम 2540 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि बजाज मिल से निकल रही चीनी को किसान मौके पर ही 2400 या इससे भी कम दाम पर व्यापारियों से नकद भुगतान लेकर बेच रहे हैं। बाजार में सस्ती चीनी पहुंचने से थोक बिक्री में गिरावट आ गई। हालंाकि इस मंदी के बाद भी मिल ने भुगतान बंद नहीं किया है। मिल प्रबंधन ने मिलों से चीनी वितरण की प्रक्रिया को बंद कराने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed