फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suffocating dust, but there is no water in the eyes of the officers

Pilibhit News: दम घोंटती धूल, पर अफसरों की आंखों में पानी नहीं जानलेवा बने गड्ढे, धूल उड़ाते वाहनों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 05 Apr 2023 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Apr 2023 12:35 PM IST
विज्ञापन
Suffocating dust, but there is no water in the eyes of the officers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पीलीभीत। उपाधि कॉलेज चौराहे से रामलीला रोड होते हुए असम रोड को मिलाने वाली रोड उपेक्षा का दंश झेल रही है। इस रोड की ओर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। रोड के गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं तो उड़ती धूल वाहन चालकों और पैदल गुजरने वालों को सांस की बीमारी का शिकार बना रही है, इसके विपरीत अफसर इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



लोक निर्माण विभाग जिले की सड़कों को संवारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है लेकिन अधिकारियों को रामलीला रोड नहीं दिखाई दे रही जो लोगों को बीमारी बांट रही है। गड्ढों में तब्दील रामलीला रोड से अब निकलना दूभर हो गया है। पूरी सड़क पर उड़ती धूल लोगों को सांस के रोग की बीमारी बांट रही है। यहां से गुजरने वाले लोग नाक पर कपड़ा लगाकर गुजरते हैं, ताकि धूल उनके फेफड़ों को नुकसान न पहुंचा सके। यह सब देखने के बाद भी अफसर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


रोड की हालत ऐसी हो गई है कि आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों के आगे जानलेवा गड्ढे मुसीबत बने हुए हैं।





ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के लिए शॉर्टकट है रामलीला रोड



असम चौराहे पर फ्लाईओवर के काम को देखते हुए वहां से गुजरना काफी मुश्किल हो रहा है। यही नहीं ओवरब्रिज से गुजरने में लोगों को पूरा फेर भी लगाना पड़ता है। इस दशा में पूरनपुर की ओर से आने वाले लोगों के लिए रामलीला रोड काफी शॉर्टकट पड़ती है। यही नहीं असम चौराहे से आने वाली सवारियों को भी ई-रिक्शा इसी रूट से होकर लाते हैं। जिससे रोड पर काफी आवागमन रहता है। इसके बाद भी सड़क को दुरुस्त कराने के कोई प्रयास नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोगों ने कहा-बीमारी बांट रही फसल

रामलीला रोड पर ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सड़क की दयनीय हालत होने कारण खान-पान का सामान भी खराब हो रहा है। इसके साथ ही उड़ने वाली धूल बीमार भी कर रही है।



- गंगाराम, मोहल्ला तुलाराम





मंदिर के पास सड़क किनारे उनकी दुकान है। दुकान को धूल से बचाने के लिए इंतजाम भी पूरे किए हैं। इसके बावजूद भी यहां पर खड़ा होना दूभर हो रहा है। गड्ढों में भरे पानी की छींटों से भी परेशानी हो रही है।


-पवन कुमार बाजपेई, मोहल्ला राजीव कॉलोनी



--

चिकित्सक की सलाह, मास्क लगाएं



लगातार फेफड़ों में धूल जाने से फेफड़े खराब हो जाते हैं। अस्थमा जैसी दिक्कत हो सकती है। धूल के कण नाक व मुंह से अंदर फेफड़ों में जाकर चिपट जाते हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग करें या सड़क से गुजरते समय मुंह व नाक को कपड़े से ढक लें।

- डाॅ. भरत कंचन, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed