{"_id":"64a5b6aeaa9d05d56e0f3d60","slug":"suddenly-the-bus-overturned-in-an-attempt-to-save-the-animal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-626-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में पलटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में पलटी बस
Thu, 06 Jul 2023 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे पलटी पड़ी बस।
गजरौला। अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे खाग सराय टोल प्लाजा पर हुआ। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
दिल्ली से नेपालगंज जा रही प्राइवेट बस असम हाईवे पर खाग सराय टोल प्लाजा के नजदीक पलट गई है। बस को पानीपत निवासी ड्राइवर कमल चला रहे थे, जबकि मनीष निवासी खानपुर, दिल्ली बतौर हेल्पर उनके साथ था। मंगलवार रात करीब नौ बजे बस दिल्ली से सवारियां लेकर बढनी, नेपाल जा रही थी।
गजरौला थाना क्षेत्र में खाग सराय टोल प्लाजा के पास करीब साढ़े तीन बजे अचानक छुट्टा पशु के सामने आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे। हालांकि किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस मालिक ने दूसरी बस से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचवाया। पुलिस ने क्रेन से बस को सीधा कराया। बस बागपत के कारकी ट्रेवल्स की बताई जा रही है।