फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   students of the government primary school got the opportunity of getting participation in sports race after 5 years

पांच साल बाद ट्रैक पर दौड़े सरकारी स्कूलों के बच्चे

Mon, 08 Feb 2016 07:42 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 08 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
students of the government primary school got the opportunity of getting participation in sports race after 5 years
शहर के गांधी स्टेडियम में पांच साल बाद परिषदीय विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंदौल ने गुब्बारे छोड़कर किया। जिले के सभी सात ब्लाकों व बॉ स्कूलों के बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की सौ व दो सौ मीटर की दौड़ में मरौरी के गुरचंद हीरा अव्वल रहे। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बीसलपुर की असमां, मरौरी की निकिता, नगरक्षेत्र की पायल, दो सौ मीटर दौड़ में सोनी, जसवंती व सुमन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। जूनियर स्तर बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में इमरान, रोहित, विक्की, दो सौ मीटर दौड़ में अभिषेक, इमरान, अमित, चार सौ मीटर दौड़ में सम्राट, फारुख, रोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व डीडीओ ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शिक्षक नन्हीं प्रतिभाओं को निखारने का काम करें। संचालन मुजीब साहिल व भारत सिंह ने किया। इस दौरान अमर सिंह, व्यायाम शिक्षक जावेद अहमद, राजीव कुमार, सर्वेंद्र नाथ शुक्ला, नरेंद्र मौर्य, नजाकत खां, जयप्रकाश, हिमांशु गंगवार, अजय कुमार, बाबूराम गंगवार, पवन सिन्हा, उमेश गंगवार, केके सागर, राकेश कुमार, मोहम्मद मियां वारसी, रामबहादुर, पंकज गंगवार, नरेश गंगवार, कृष्ण कुमार, सत्यम मिश्रा, विक्रम, ब्रजेश शुक्ला, शानुर्रहमान, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अहमद, विमला भारती आदि का सहयोग रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed