फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students' examination for NCC cadets was held in the college

Pilibhit News: कॉलेज में हुई एनसीसी कैडेट्स के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा

Thu, 22 Aug 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students' examination for NCC cadets was held in the college
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी की लि​खित परीक्षा देते अभ्यर्थी।संवाद
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीसी लेने वाले विद्यार्थियों की लिखित और शारीरिक परीक्षा हुई। परीक्षा में पांच विद्यालयों के 431 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके कॉलेज और मदर्स पब्लिक स्कूल में इस वर्ष पहली बार एनसीसी शुरू हुई है। राजकीय महाविद्यालय, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज और एसआरएम इंटर कॉलेज में पहले से ही एससीसी चल रही है। इन तीनों विद्यालयों में एनसीसी कैडेट्स के कुछ पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

कैडेट्स के चयन के लिए बुधवार को उनके विद्यालय में विद्यार्थियों की लिखित और शारीरिक परीक्षा कराई गई। इसमें इन पांचों विद्यालयों के कुल 431 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा लेने वालों में शाहजहांपुर से आए सेना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस चीमा, सूबेदार श्रवण, हवलदार राघवेंद्र सिंह यादव, विजय कुमार, रामलाल, सुशील कुमार शामिल रहे। इस मौके पर पांचों विद्यालयों के एनसीसी ऑफिसर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed