फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   students comes from kota in lockdown

कोटा में पढ़ रहे 67 छात्र आखिर लॉकडाउन में पहुंचाए गए घर

Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
students comes from kota in lockdown
पीलीभीत। सियासती बयानबाजी के बीच कोटा (राजस्थान) से यहां के 67 छात्र-छात्राएं वापस घर लौट आए। ये सभी छात्र-छात्राएं कोटा में बीटेक, आईआईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहे थे। लॉकडाउन के बाद वे वहीं फंस गए थे। एक महीने तक छात्रावासों में बंद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है। फिलहाल किसी भी छात्र-छात्रा में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि लॉकडाउन के बाद कोटा में उन्हें खाने-पीने से लेकर तमाम तरीके की दिक्कत उठानी पड़ रही थी। कई ने यूपी के मुख्यमंत्री को ट्वीट करके घर पहुंचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद रविवार को कोटा से 67 विद्यार्थियों को रोडवेज बस से शहर के ग्रैंड शारदा होटल लाया गया। पहली बस सुबह 11 बजे आई। उसमें 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। दूसरी बस दोपहर 12:30 बजे पहुंची। इसमें भी 30 थे और तीसरी बस से सात छात्र-छात्राएं अपने घर वापस आ गए।
विज्ञापन

तीनों बसों में सुरक्षा की दृष्टि से साथ आए 12 लोगों को शहर के एक होटल में ठहराया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे बस उतरने वाले सभी छात्र-छात्राओं का एक-एक कर रैपिड किट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद प्रशासन ने वाहनों से उन्हें घर भेज दिया। वहीं पर उनको होम क्वारंटीन किया गया है। छात्रों ने राजस्थान से वापस बुलाने के लिए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा से आए छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें सुरक्षित घरों को भिजवा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed