फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student gets burnt after coming in contact with high tension line, admitted

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा झुलसी, भर्ती

Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student gets burnt after coming in contact with high tension line, admitted
घर के ऊपर से गुजर रही इसी बिजली लाइन की चपेट में आया छात्रा। संवाद
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर सात में शनिवार सुबह घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी देवी (19) झुलस गई। सूखने के लिए छत पर कपड़े डालते समय हादसा हुआ। गंभीर हालत में छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। कस्बे के वार्ड नंबर सात निवासी हरपाल की पुत्री लक्ष्मी देवी घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। परिजनों के अनुसार, कपड़े डालते समय वह अचानक छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गई और चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन आसना और पड़ोस में रहने वाली शुभी उसे बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान दोनों को भी करंट के झटके लगे, हालांकि वे घायल नहीं हुईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट की चपेट में आने से लक्ष्मी छत पर ही गिर गई और उसके शरीर की त्वचा लिंटर से चिपक गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह छात्रा को छत से नीचे उतारकर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि घनी आबादी के ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजरना हमेशा से खतरे का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले कस्बे में नंगे तार हटाकर लगभग 20 किलोमीटर लंबी बंच केबल डाली गई थी, लेकिन हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित नहीं किया गया। 10 मकानों के ऊपर से लाइन गुजर रही है।

----
वर्जन
हादसे की जानकारी मिली है। जिस स्थान से लाइन गुजर रही है, वहां बस्ती बाद में बसी है। लाइन शिफ्टिंग के लिए विभाग को पत्राचार किया गया है। मंजूरी मिलने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। - प्रवीण सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed