फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student dies after being hit by a car, another in critical condition

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर छात्र की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by a car, another in critical condition
जहानाबाद। जहानाबाद-रिछा मार्ग पर सोमवार की रात करीब नौ बजे ग्राम कंजा नाथ पट्टी के करीब कार की चपेट में आकर बाइक सवार कक्षा 12वीं के छात्र सलमान (19 वर्षीय) की मौत हो गई। साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहानाबाद कोतवाली के गांव कटिया इस्लाम निवासी सलमान पुत्र अनवार व अरमान (20) पुत्र नन्हे खां सोमवार की रात ग्राम ढकिया बदलू से बाइक से वापस घर जा रहे थे। जहानाबाद रिछा मार्ग पर कंजा नाथ पट्टी चौराहे से करीब दो सौ मीटर आगे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजन और पुलिस को सूचित किया। घायलों को एंबुलेंस से जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। अरमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि सलमान अमखिड़िया इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed