{"_id":"660076e2540e95ec6102c574","slug":"stop-on-speculations-jitin-gets-reward-for-his-activism-in-the-district-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-369556-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अटकलों पर विराम, जितिन को मिला जिले में सक्रियता का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अटकलों पर विराम, जितिन को मिला जिले में सक्रियता का इनाम
विज्ञापन
- भाजपा ने पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद को बनाया उम्मीदवार
- लोक निर्माण मंत्री ने जिले को दी हैं कई परियोजनाओं की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भाजपा ने रंगोत्सव से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी रंग को और चटख कर दिया है। पार्टी ने जिले में लंबे समय से सक्रिय प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद पर दांव लगाया है। जितिन के प्रयासों से जिले मे कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं।
पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से भाजपा के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। उनके बयानों पर खूब चर्चा हुई। हालांकि कुछ समय पूर्व से उनके बयानों में नरमी आई थी, लेकिन तब तक उनके टिकट को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के नाम चर्चा में आए थे। उनमें एक नाम जितिन प्रसाद का भी था। रविवार की रात आई सूची में पार्टी ने जितिन प्रसाद के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
-
यह है जितिन का राजनीतिक सफर
जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के टिकट पर 2004 के लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर से जीत हासिल की थी। 2009 के चुनाव में वह धौरहरा सीट से सांसद बने। इस दौरान वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री रहे। कुछ वर्ष पहले जितिन ने भाजपा का दामन थाम लिया और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं।
--
रोचक हुआ चुनाव
भाजपा से जितिन प्रसाद का टिकट घोषित होते ही पीलीभीत सीट का चुनाव रोमांचक हो गया है। यहां बसपा ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए अनीस अहमद ‘फूलबाबू’ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार मैदान में हैं। नामांकन के पहले दिन वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने भी नामांकन पत्र खरीदे थे, जो अब चर्चा में हैं।