फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sticks and Batons Wielded in Cricket-Related Dispute; Three Injured

Pilibhit News: क्रिकेट को लेकर हुए विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Mon, 23 Mar 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sticks and Batons Wielded in Cricket-Related Dispute; Three Injured
पीलीभीत। ग्राम चंदोई में क्रिकेट खेलने को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के युवकों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से मोहम्मद इसरार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई आशिफ गांव के पास खाली पड़े खेत में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान सोनी सरकार, टिंकू, दिलप्रीत समेत आठ-दस अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व बांके से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे इसरार को भी पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के निशांत सिंह, सोनू सरदार और टिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आशिफ बल्ला लेने के बहाने सिरसा गांव पहुंचा था, जहां बच्चों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें गुरसेवक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed