{"_id":"eddfee2a7de83f2df4a698eff08b9ceb","slug":"state-hockey-many-children-in-the-district-selected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले के कई बच्चे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले के कई बच्चे चयनित
Pilibhit
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में तीन अक्तूबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय बालक/बालिकाओं की विद्यालयीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के कई बालक/बालिकाओं का चयन मंडलीय टीम में किया गया है।
विज्ञापन
बालक वर्ग के कोच सै. आबिद अली ने बताया कि बालक वर्ग में सचिन कुमार, प्रमोद, मोहम्मद कासिम, रितेश, रितिक और लखबीर का चयन किया गया है। जबकि बालिका वर्ग में जीजीआईसी की ज्योति, पूजा, अराधना, अनम, रजनी, प्रशंसा और सुंबुल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी बालक/बालिकाएं गाजियाबाद में तीन अक्तूबर से छह अक्तूबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बरेली मंडलीय टीम की ओर से खेलेंगे। बालिका टीम का कोच विमला भारती को बनाया गया है। खिलाड़ियों के चयनित होने पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने उनके अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना की है।
विज्ञापन