फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Spron being loaded into the sand

स्परों में भरी जा रही रेत

Thu, 11 Jun 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत/माधोटांडा।
पीलीभीत/माधोटांडा। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Spron being loaded into the sand
क्षेत्र को शारदा की बाढ़ से बचाने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। बाढ़
विज्ञापन
खंड ने पुराने स्परों की मरम्मत शुरू करा दी है। वहीं लोगों का कहना है कि सिर्फ स्परों में रेत भर देने से बचाव का कोई ठोस इंतजाम नहीं हो सकेगा।

शारदा की बाढ़ से क्षेत्र को नुकसान होता है, लेकिन बाढ़ विभाग मरम्मत और बचाव के नाम पर गोलमाल कर करोड़ों रुपये खर्च कर देता है। इस बार बाढ़ से बचाव के लिए अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। फिर भी विभाग ने अन्य मदों से काम शुरू कराए हैं। गुरुवार को अधिशासी अभियंता दो सहायक अभियंताओं क्रमश: राजेंद्र यादव व श्याम सिंह बघेल के साथ रमनगरा क्षेत्र पहुंचे।

यहां उन्होंने सबसे पहले नौजल्हा नंबर दो पर पहुंचकर गत वर्ष बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए स्पर का निरीक्षण किया और की क्षतिग्रस्त बैडवार एवं नोज को जीओ बैग में रेत भरवा कर ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी का दायां किनारा सुरक्षित करना जरूरी है। यदि स्पर से कटान हुआ तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके कुछ देर बाद ही बिना एग्रीमेंट एवं वर्कआर्डर के इस पर काम भी शुरू करा दिया गया।

नौजल्हा नंबर दो के पास ही एक सप्ताह पूर्व बनाए गए बल्ला कटर में डाली गई झाड़ झंकाड़ और मिट्टी भी नीचे बैठी मिली जिस पर उन्होंने कटर को ठीक कराने के निर्देश दिए। नौजल्हा के बाद टीम नगरिया खुर्द कलां पहुंची और प्रस्तावित स्पर निर्माण स्थल को देखने के बाद अभियंताओं से बारिश से पहले ही रेत एकत्र कराने के निर्देश दिए। अब कट्टों में भरी रेत से चल रहा यह निर्माण से बाढ़ रोकने में कितना मददगार साबित होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed