फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sports Day: SN College winner in under-14 boys category hockey

Pilibhit News: अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी में एसएन कॉलेज विजेता

Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sports Day: SN College winner in under-14 boys category hockey
गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर गांधी स्टेडियम सहित जिले के स्कूल-कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए गए। स्टेडियम में हुई अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी में एसएन कॉलेज की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में खेल दिवस के मौके पर सबसे पहले मेजर ध्यान चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कबड्डी संघ के आजीवन सदस्य जगदीश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज की टीम विजेता एवं क्रीड़ा भारती की टीम उपविजेता रही। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार एवं ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने पुरस्कार बांटे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में महेश कुमार, दयावती, अविनाश, पिंकू प्रगति, शबाब आलम, निक्की साहनी, कबड्डी सचिव गुरमेज सिंह, मनोज मिश्रा, शिवनारायण, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल देव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में कक्षा प्ले ग्रुप से किंडर गार्टन तक की वॉक रेस कराई गई। जिसमें कक्षा प्ले ग्रुप में प्रथम स्थान पर मोहम्मद अवान, द्वितीय स्थान पर फ़ैज़, तृतीय स्थान पर अवान हुसैन रहे। कक्षा नर्सरी में प्रथम स्थान पर ऋतिक, द्वितीय स्थान पर आयुष, तृतीय स्थान पर सौम्या रहीं। कक्षा किंडर गार्टन में प्रथम स्थान पर देव, द्वितीय स्थान पर शौर्य तथा तृतीय स्थान पर नवनीत रहे। 00

गन्ना कृषक कॉलेज में हुई गोष्ठी
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजन इकाई की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें खेल के महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। गोष्ठी में महाविद्यालय की मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, शाहिद खान, डॉ. पिंदर सिंह आदि ने विचार रखे।

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed