फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP's eye on the activities of the UK

यूके की गतिविधियों पर सपा की नजर

Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP's eye on the activities of the UK
सपा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का पीलीभीत को सर्किट हाउस का तोहफा
पुराने बाढ़-कटान के कार्य, सड़कों की होगी जांच

कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तराखंड (यूके) में मची राजनीतिक उथल-पुथल पर सपा पूरी तरह से नÁर रखे हुए है। वहां के लोग भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। वहां विधान सभा चुनाव होने पर सपा अपने को विकल्प के रूप में पेश कर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
यहां राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद की पुत्री की शादी में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल यादव ने हाफिज रहमत खां लॉ कालेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पहले नवदंपति को शुभकामनाएं देने के साथ जिले के लोगों को पहले होली की मुबारकबाद दी। बाद में तोहफे के रूप में जिले को सर्किट हाउस देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिले के दोनों मंत्रियों ने भी इसकी इच्छा जताई थी। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के यहां होने के कारण भी इसकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाए इसके भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की सड़कों के निर्माण व सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायकों को भी उन्होंने इन कार्यों पर पैनी नÁर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी धन निर्माण कार्यों के लिए विभागों का दिया जाता है वह जनता का पैसा होता है, इसलिए जनता को भी चाहिए कि वह अपने यहां होने वाले हर तरह के विकास कार्यों पर पैनी नÁर रखें। शिवपाल यादव ने कहा कि जिले में सिंचाई और लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराए गए पुराने कार्यों की वह जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले से मिलेगा अधिक बहुमत
कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने चार साल में चुनाव के दौरान किए अधिकांश वादे पूरे कर लिए हैं। प्रदेश में जितना विकास इस सरकार में हुआ है उतना किसी अन्य सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। चुनाव पूर्व सर्वे पर बिना कोई टिप्पणी किए शिवपाल ने कहा कि सपा 2017 के विधान सभा चुनाव में पहले से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


भ्रष्टाचार पर अंकुश को मीडिया करे सहयोग
शिवपाल यादव ने कहा कि पिछले चार साल में भ्रष्टाचार काफी कम किया जा सका है। सपा भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाना चाहती है। इसके लिए मीडिया को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। 



शारदा डैम की मरम्मत को केंद्र नहीं कर रहा सहयोग
एक सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा कि यह सही है कि जिले में स्थापित शारदा डैम की मरम्मत और जिले में बाढ़ और कटान की रोकथाम के लिए केंद्र से धन की आवश्यकता है। यह कार्य राष्ट्रीय प्रोजेक्ट से ही होंगे। इसके प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजे गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसके लिए अपने हिस्से का धन नहीं दे रहा है, जिसके चलते यह कार्य रुका हुआ है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed