{"_id":"5979eb4c4f1c1bdd558b4947","slug":"so-no-solution-to-the-problem-of-electric-wires","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बिजली के तारों की समस्या का नहीं कोई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो बिजली के तारों की समस्या का नहीं कोई समाधान
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
घरों से छूकर गुजर रहे बिजली के तार न बन जाएं हादसे का सबब
नगर के तीन मोहल्लों के कई घरों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। यह काफी करीब में होने से हर समय वहां के बाशिंदों को हादसे का डर बना रहता है। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अफसर बेसुध बने हुए हैं।
मोहल्ला रामनगर, दुर्गाप्रसाद और पटेलनगर के कई ऐसे घर हैं, जिनसे छूती हुई बिजली की लाइन गुजरती है। यह स्थिति पटेल नगर में सबसे ज्यादा है। पटेल नगर के करीब सौ से अधिक मकानों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरती है। इससे हर समय विद्युत दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति पिछले कई दशकों से बनी है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे है। समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि लोगों ने जानबूझकर बिजली की लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। ऐसी विद्युत लाइन हटाया जाना आसान नहीं है।