फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skill shown in Mehndi decoration competition

Pilibhit News: मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Skill shown in Mehndi decoration competition
पूरनपुर। स्कूलों में हरियाली तीज पर मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। तीज के महत्व की जानकारी दी गई। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने भाग लिया। रिफा नूर ने पहला, अर्चना ने दूसरा और कशिश बी, वंदना कुमारी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. रंचना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. रजिया शकील, तहमीना शम्सी, शोभना मिश्रा रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दो वर्गों में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कुमारी पल्लवी, अंतरा ने पहला, साफिया, स्वाति कुशवाह ने दूसरा, सुहानी, खुशबू कश्यप ने तीसरा, जूनियर वर्ग में चित्रांशी शर्मा पहले, तान्या दूसरे, रिया ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य नरेश शुक्ला, प्रेमलता, नैंसी रस्तोगी, रोशनी देवी, मधु सिंह निर्णायक रहीं। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं ने रंगोली बनाई व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में श्रद्धा ने पहला, विधि पांडेय ने दूसरा, राधा तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रिया पहले, शफाक खान दूसरे, अस्मिता तीसरे स्थान पर रही। शिक्षिका अंशु वर्मा ने हरियाली तीज पर्व पर प्रकाश डाला। विभाग प्रचारक श्रीकृष्णा, प्रांत प्रचारक विनोद, जिला प्रचारक दुष्यंत, नगर प्रचारक देवेश आदि थे।

शिक्षक मोहित अवस्थी, आरपी शर्मा, पंकज निर्णायक मंडल में शामिल रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सावन तीज का पर्व मनाया गया। छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, पिंकी सिंह ने तीज पर्व के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed