{"_id":"66e5f9d2eb14c518470c9f96","slug":"sitarganj-majhola-connecting-road-cut-off-due-to-flood-water-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122475-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ के पानी से सितारगंज-मझोला संपर्क मार्ग कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ के पानी से सितारगंज-मझोला संपर्क मार्ग कटा
विज्ञापन
मझोला सितारगंज मार्ग का उत्तराखंड सीमा से संपर्क कटा।संवाद
मझोला (पीलीभीत)। नदियों का जलस्तर बढ़ने से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर हालात बिगड़ गए हैं। जिसके चलते शुक्रवार देर रात मझोला-सितारगंज संपर्क मार्ग बिरहैनी गांव के निकट कट गया। इससे करीब 30 गांवों का आवागमन ठप हो गया है। लोग मटिया मार्ग से होकर उत्तराखंड जाने के लिए मजबूर हैं।
मझोला क्षेत्र में स्थित सितारगंज-मझोला संपर्क मार्ग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ता है। इस मार्ग से करीब 30 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कैलाश और प्रवीण नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी ओवरफ्लो होकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जिसके चलते शुक्रवार देर रात मझोला-सितारगंज संपर्क मार्ग बिरहैनी गांव के निकट कट गया।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मार्ग कटने से अब उत्तराखंड जाने के लिए मटिया संपर्क मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है। इसके लिए करीब 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रही है।