फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sita Haran Leela was staged

Pilibhit News: सीता हरण लीला का हुआ मंचन

Sat, 23 Nov 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sita Haran Leela was staged
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव बमरौली में चल रही रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कलाकारों ने दिखाया कि सीता जी कुटिया में विराजमान हैं। इस दौरान उनकी नजर एक मृग पर पड़ी। मृग देख वह उस पर मोहित हो गईं और भगवान श्रीराम से उसको लाने की हट की। इस पर श्रीराम मृग को पकड़ने के लिए चले गए और छोटे भाई लक्ष्मण को सीता की सुरक्षा में छोड़ गए। कुछ देर बाद सीता के कानों में प्रभु राम के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ने पर सीता ने लक्ष्मण को श्रीराम के पास जाने का आदेश दिया। लक्ष्मण कुटिया के चारों ओर एक रेखा खींच कर चले गए। उधर, रावण साधु के वेश में कुटिया के समीप पहुंच छल पूर्वक सीता का हरण कर लेता है। वापस आने पर श्रीराम और लक्ष्मण सीता के न मिलने पर व्याकुल हो उठते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed