{"_id":"6511e30ea75dd3799e04c569","slug":"shikshamitra-of-sehramau-north-dies-of-fever-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4799-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी की शिक्षामित्र की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी की शिक्षामित्र की बुखार से मौत
Tue, 26 Sep 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र का फाइल फोटो ।
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव जोगराजपुर निवासी सुशील पांडेय की शिक्षामित्र पत्नी निधिरानी (42) की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार से बुखार आ रहा था।
निधि की तैनाती मोहनपुर गोविंदपुर के प्राथमिक स्कूल में थी। शनिवार को वह पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंंचीं तो बुखार से हालत खराब होने पर अवकाश लेकर लौट आईं। रविवार को परिजन उन्हें इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें बरेली ले जाने की सलाह दी। सोमवार को बरेली ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाते समय शिक्षामित्र की मौत हो गई। सुशील ने बताया कि निधि को शुक्रवार को बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उन्हें फायदा नहीं हुआ। शनिवार को हालत खराब होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।