फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda's silty cleaning work does not start

शारदा की सिल्ट सफाई का काम नहीं शुरू हुआ

Thu, 31 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो   पूरनपुर। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sharda's silty cleaning work does not start
शारदा - फोटो : अमर उजाला
राणाप्रताप नगर के लोगों ने किया विरोध 
विज्ञापन

राणा प्रतापनगर को बाढ़ से बचाने को शारदा नदी के दूसरे किनारे गांव राहुलनगर के समीप सिल्ट सफाई को मशीनें पहुंचने की जानकारी पर एकत्र हुए लोगों ने सिल्ट सफाई का विरोध किया। विरोध के चलते बृहस्पतिवार को सिल्ट सफाई का कार्य शुरू नहीं हो सका।  

शारदा नदी गांव राणा प्रतापनगर के समीप तेजी से भूकटान कर रही है। नदी से गांव को बचाने को शारदा नदी की दूसरी ओर गांव राहुलनगर के समीप नदी में जमा सिल्ट सफाई कराने और नदी में गिरे वृक्षों को हटाने का निर्णय लिया गया। ताकि नदी से राणा प्रतापनगर को बचाया जा सके। सिल्ट सफाई को गांव राहुलनगर के समीप मशीनें भी पहुंचीं। इसकी भनक पर गांव खिरकिया बरगदिया के प्रधान लल्लन सिंह, ढक्काचांट के प्रधान पति परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर सिल्ट सफाई का विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि नदी की सिल्ट सफाई आदि होने से नदी का रूख उन लोगों के गांव की ओर हो जाएगा। इससे क्षेत्र तबाह हो जाएगा। इसे कतई नहीं होने दिया जाएगा। लोगों के भारी विरोध के चलते सिल्ट सफाई का कार्य बृहस्पतिवार शाम तक नहीं हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed