{"_id":"58fa45de4f1c1bff568b4c25","slug":"sharda-river-water-level-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
श्ाादरा में जल स्ततर बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से धनाराघाट पीपा के पुल मार्ग पर पानी भर गया है। इससे पूरनपुर-कबीरगंज मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। यदि पानी और बढ़ गया तो मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा।
पहाड़ों पर हुई बारिश से शुक्रवार को शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से धनाराघाट के पीपा का पुल मार्ग पर कुछ दूर तक दो से तीन फिट तक पानी भर गया। अचानक बढ़े पानी से मार्ग के दोनों ओर के वाहनों का आवागमन रुक गया। पानी बढ़ने से पूरनपुर कबीरगंज टाटरगंज मार्ग की बसें को मुश्किल से निकाला जा सका। वहीं जीप, बोलेरो, कार आदि के पानी में डूबने की स्थिति बन गई। नदी में अचानक बढ़े इस पानी से देरशाम तक लोग जूझते रहे। कई छोटे वाहन स्वामियों ने पानी से गुजरने की अपेक्षा खुटार मैलानी होकर जाने का निर्णय लिया। लोगों का मानना है कि यदि इसी गति से पानी बढ़ता रहा तो इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा और लोगों को तहसील एवं जिला मुख्यालय तक कई किमी का चक्कर लगाकर मैलानी खुटार होकर जाना पड़ेगा। वहीं ठेकेदार असलम कुरैशी ने बताया कि थोड़ा सा पानी बढ़ा है। इससे कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई है। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।