फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda River swells; water enters several homes in Hazara village.

Pilibhit News: शारदा नदी उफनाई, गांव हजारा के कई घरों में आया पानी

Sat, 08 Aug 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sharda River swells; water enters several homes in Hazara village.
शारदा नदी किनारे खेतों में खड़े होकर अरदास करते किसान- वीडियो ग्रेब
मार्गों पर चार से पांच फुट तक जलभराव से घरों में कैद होकर रहे गए लोग
विज्ञापन


पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा में शुक्रवार को कई चरणों में रिलीज हुए अतिरिक्त पानी से नदी उफना गई। गांव हजारा के कई घरों में जलभराव हो गया। खेतों और गांव रास्तों पर चार से पांच फुट तक पानी का बहाव शुरू हो गया। नाव की सुविधा न होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए।

पिछले छह दिनों से नदी में तेजी से कटान हो रही है। गांव के 14 किसानों की कई एकड़ जमीन फसल सहित नदी में समा चुकी है। नदी कटान से गांव हजारा के अलावा गांव अशोकनगर, भरतपुर फिर कटने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार को बैराज से कई बार में शारदा में अतिरिक्त पानी रिलीज होने से नदी उफना गई। गांव हजारा के खेतों, रास्तों में चार से पांच फुट जलभराव हो गया। गांव हजारा के समीप तक जलभराव हुआ। गांव के किनारे निचले स्थान पर बसे लालाराम, शंकर, रामस्वरूप, नत्थूलाल, अजय, रामचंद्र, मनोज, हरवंश के घरों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मार्गों और खेतोंं में जलभराव के चलते शुक्रवार को लोग खेतों और नदी कटान के स्थान तक नहीं पहुंच सके। जलभराव बढ़ऩे से लोग गांव के टापू बनने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि अभी गांव से भुरजनिया को जाने वाले रास्ते से लोग आवागमन कर रहे हैं। गांव में नाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सिख समाज के लोगों ने नदी किनारे की अरदास

शारदा नदी के कहर से बचने को सिख समाज के किसानों और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को शारदा नदी किनारे पहुंचकर मां शारदा से कहर से बचाने की प्रार्थना की। पूरनपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के हेड ग्रंथी जसपाल सिंह ने अरदास की। शारदा नदी में लगर, दलिया, बादाम, खसखस की शरदाई चढ़ाकर क्षेत्र पर कहर न ढहाने, क्षेत्र को सुरक्षित बचाने की प्रार्थना की।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed