{"_id":"596658e54f1c1bab118b47b6","slug":"sharada-river-speeded-up-in-trans-sharda-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी ने तेज किया भू कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस शारदा क्षेत्र में शारदा नदी ने तेज किया भू कटान
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्ाारदा नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी का जलस्तर कम होते ही नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया। भू कटान के चलते छह किसानों की बारह एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी नहरोसा के तीन फार्म हाउस से करीब 30 मीटर की दूरी पर तेजी से कटान कर रही है। तेजी से शुरू हुए भू कटान के चलते तीन किसानों ने अपने घर खाली कर दिए।
पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद वनबसा बैराज से शारदा नदी मेें बुधवार को नाम मात्र को पानी रिलीज किया गया। इससे नदी का जलस्तर कम हो गया। जलस्तर कम होते ही नदी से अपनी नियति के अनुसार तेजी से भू कटान शुरू कर दिया है। नदी ने भू कटान करते हुए नहरोसा के भजन सिंह का ढाई एकड़ गन्ना, मेजर सिंह का तीन एकड़, प्यारा कौर का एक, गुरनाम सिंह का एक, गुलजार सिंह का एक व कुलदीप सिंह का तीन एकड़ गन्ना निगल लिया। नदी तेज कटान करते हुए गुरदीप सिंह, तरसेम सिंह, प्यारा कौर के घरों की ओर तेजी से बढ़ रही है। इन घरों से नदी महज 30 मीटर की दूरी पर तेजी से कटान कर रही है। भय के चलते उक्त किसानों ने अपने घर खाली कर दिए । उधर नदी के कहर से बचाने को पर्याप्त कार्य न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।