{"_id":"6807cec9cee04cb6c301d669","slug":"several-police-teams-are-searching-for-the-miscreant-one-is-in-custody-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-134604-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खुराफाती को तलाश रहीं पुलिस की कई टीमें, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खुराफाती को तलाश रहीं पुलिस की कई टीमें, एक हिरासत में
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क पर इस्राइल का झंडा बनाने और सामान का बहिष्कार के पोस्टर चस्पा करने वाले खुराफातियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी की मदद से माहौल खराब करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर चिपकाने की वीडियो अपलोड की थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को मोहल्ला छोटा खुदागंज में सड़क पर इस्राइल का झंडा बनाने का मामला सामने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका की टीम को बुलाकर झंडा पुतवा दिया था। इसके अलावा इस्राइल के सामान के बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चस्पा करने की बात भी सामने आई थी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां समेत अन्य इलाकों की मस्जिदों के अलावा सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत भी कई जगहों पर लगे पोस्टरों को पुलिस की टीमों ने हटवा दिया था। मामले में अफसरों ने गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस झंडा और पोस्टर चस्पा करने खुराफातियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश तेज की गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भूरे खां के एक युवक को हिरासत में भी लिया है। बताया जाता है कि युवक ने पोस्टर चस्पा करते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपलोड किया था। अन्य युवकों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। टीम लगाकर झंडा बनाने वाले और इस्राइल के सामान के विरोध में पोस्टर चस्पा करने वालों की पहचान कराई जा रही है।