फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seven overbridges and 145 roads were built in the district: Aulakh

जिले में सात ओवरब्रिज और 145 सड़कें बनीं : औलख

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven overbridges and 145 roads were built in the district: Aulakh
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रेस कांफ्रेस करते प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख।संवाद
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिले में कराए गए विकास कार्य गिनाए। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और पुलिस उपनिरीक्षकों को विवेचना के लिए लैपटॉप वितरित किए।
विज्ञापन


ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे जिले के प्रभारी/कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बीते आठ साल में किसानों के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाईं, वह धरातल पर उतरी हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पीएम सम्मान निधि के तहत 3.64 लाख किसानों को 1084 करोड़ 59 लाख की धनराशि वितरित की। गन्ना भुगतान में 2,57,720 किसानों को 11982 करोड़ 93 लाख भुगतान किया जा चुका है। कहा कि आठ साल में 145 सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। सात ओवरब्रिज जनपद में बनाए गए हैं। अन्य विकास कार्य भी गिनाए। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय और अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed